जानें आज का राशिफल (24-02-2012)

,
मेष :- आधी रात तक का समय बहुत अच्छा है। आमदनी बढ़ेगी और कहीं से अचानक धन लाभ होगा। आपका आत्मविश्चास बढ़ेगा। आप कामकाज और व्यापार का विस्तार करेंगे और इससे फायदा भी होगा। फिर भी दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। फैले हुए काम पर बारीकी से नजर डाल कर उसे व्यवस्थित करें। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। यात्रा सुखद और सफल होगी। पीले कपड़ें दान दें।
लव-पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने के भी योग हैं।
प्रोफेशन-आज आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यस्थल पर भी सहयोग मिलेगा।
हेल्थ-पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
करिअर-एमबीए विद्यार्थी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। टेक्निकल फील्ड के छात्र आलस और थकान महसूस करेंगे।

वृष:-आपने अकारण चिंता पाल रखी है और विडंबना यह कि उसके अनुसार खुद को तैयार भी कर रखा है। इसकी जरूरत ही नहीं है। ठंडे दिमाग से सोचिए, सारी आशंकाएं दूर हो जाएंगी। मेहनत ज्यादा है, सिर झुका कर डटे रहिए, उसका लाभ होगा। संतान की उन्नति से खुशी होगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वाणी पर संयम रखें। आज किसी गरीब को खीर खिलाएं।
लव- आपका पार्टनर बहुत भावुक रहेगा। उसकी भावनाओं का सम्मान करें।
प्रोफेशन- व्यापार स्थल पर विवाद हो सकता है। ध्यान रखें। नई योजनाओं से लाभ मिलेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करिअर- मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन:-आप जितना समझ रहे हैं, चुनौतियां उतनी कठिन नहीं हैं और अपेक्षाकृत आसानी से सुलझ सकती हैं। आपके मन में अकारण बेचैनी भरी हुई है। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भरोसा रखें कि जवाबदारी के कार्य ठीक से निपट जाएंगे। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। इस राशि के लोग आज सांई बाबा को केसर का तिलक लगाएं।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में विवाद के योग हैं। व्यापार में सफलता और लाभ मिलेगा।
हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। थकान और आलस से परेशान रह सकते हैं।
करिअर- व्यावसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता प्राप्त होगी।

कर्क:-अपने निर्णय पर विश्चास रखें, अगर पूरा नतीजा नहीं मिलता, तो भी अफसोस न करें। आज कामकाज में अड़चनें तो हैं, लेकिन आगे समय फिर बदलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या सुलझ जाएगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे।
लव- दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
प्रोफेशन - निवेश करते समय सावधानी बरतें। धन लाभ होगा।
हेल्थ- माता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा।
करिअर- फिल्म, फैशन, ग्लैमर से जुड़े छात्रों को अधिक मेहनत करना पड़ेगी।

सिंह:- नौकरी-धंधे और साझेदारी के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और संपर्कों के बूते समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूरे हो सकेंगे। जो काम फिर भी अटक रहा हो, हो सकता है, उसमें आपके तरीके में ही कोई गलती हो। व्यसनों पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। सिंह राशि के लोग आज सुहागन महीला के भोजन करवाएं।
लव- आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन- साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा होगा।
हेल्थ- आज स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।
करिअर- बिजनेस फील्ड के छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

कन्या:-नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत शानदार दिन है। कोई खबर मिलेगी, जो आपको खुशी से भर देगी। आप जो योजना बनाते आ रहे हैं, अब उस पर अमल करने का समय आ रहा है। आपके प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस न करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
लव- लव लाइफ के लिए आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा।
प्रोफेशन- नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग हैं।
हेल्थ- स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
करिअर- विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी। मेडिकल विद्यार्थियों को थकान-तनाव होगा।

तुला :-दुÏष्चता में समय खराब न करें। आप सही फैसला करेंगे, लेकिन दूसरे के किए गए फैसलों को एकतरफा नजरिए से न देखें। हो सकता है, उनमें आपका ही हित छिपा हो। व्यापार में आशानुरूप लाभ हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की चिंता हो सकती है।
लव- अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। दिन अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा।
हेल्थ- जरुरी चेकअप करवाते रहें। श्वांस संबंधी रोग हो सकते हैं।
करिअर- सॉफ्टवेयर इंजीनियरर्स और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है।

वृश्चिक:-हालात उतने कठिन नहीं हैं, जितने आप समझ रहे हैं। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझ जाएगा। उम्मीद और विश्चास से आगे बढ़िए, सफलता मिल सकती है। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण और पदोन्नति मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
लव- लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। प्रेमियों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
प्रोफेशन- आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर रहेगा।
करिअर- साढ़ेसाती चल रही है, ध्यान रखें। कॉमर्स में करिअर बनाने वालों को मानसिक तनाव रहेगा।

धनु:-जिस पेशकश को आपने पहले अनदेखा कर दिया था, सकारात्मक ढंग से उस पर फिर से गौर करें। अच्छा रहेगा। आपका जोश नौकरी में अच्छे परिणाम दिलाएगा। रुका पैसा मिलेगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा और यह चीज काम आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज नौ साल से कम उम्र की कन्याओं को भोजन करवाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
प्रोफेशन- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
हेल्थ- पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
करिअर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय थोडा नकारात्मक है।

मकर :-आप संकोच छोड़ें और कदम आगे बढ़ाएं। अभी आप अकारण उहापोह में फंसे हैं। और इसी कारण आपके कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पा रहे हैं। कार्य क्षेत्र में बाधाएं हैं, सही सोच से उनका समाधान करें। पैसे के कामों और परिवार के बीच संतुलन बन जाएगा। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। राशि अनुसार आज इस राशि के लोग मछलियों को दाना दें।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा।
प्रोफेशन- व्यापार-व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। निवेश लाभदायक रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिरदर्द रह सकता है।
करिअर- मेडिकल विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ :-कोई बात कहने-रखने के पहले पूरा होमवर्क बारीकी से कर लें। वरना परेशानी में पड़ जाएंगे। फैसले सुनाने के पहले दो बार सोचें। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान और परेशानी का अंदाज जरूर लगा लें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। काम में आपका मन कम ही लगेगा। इस राशि के लोग आज चिटींयों को आटा और चीनी खिलाएं।
लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
प्रोफेशन- व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी बरतें।
हेल्थ- ·श्वांस संबंधी परेशानी हो सकती है।
करिअर- फिल्म, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोग परिणामों से असंतुष्ट रहेंगे।

मीन :-जोखिम और जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है। लोग आपकी प्रतिभा जानते हैं, आप परेशान न हों। धैर्य और विश्चास रखें। कोई रचनात्मक काम करना चाहते हैं, तो उसका मौका मिलेगा। विश्चसनीय लोग सहयोग करेंगे। उन्नति का रास्ता बनता चला जाएगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। इस राशि के लोग आज पीली गाय को रोटी खिलाएं
लव- लव प्रपोजल भेजना हो तो भेज दें। परिणाम सकारात्मक आएगा।
प्रोफेशन- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस आएगा।
हेल्थ- पुराने रोगों से निजात मिलेगी।
करिअर- विद्यार्थियों को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
 

Astrology 2012 Horoscope, Shani dash, Vedic Copyright © 2011 | Template design by O Pregador | Powered by Blogger Templates